हमारे बारे में
समता, स्वतंत्रता, न्याय व बन्धुत्व पर आधारित राष्ट्र निर्माण की ओर एक कदम।
संस्था का परिचय (Introduction)
राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं जाँच संस्थान (NPGII) भारत सरकार (कानून मंत्रालय के अधीन) भारतीय ट्रस्ट अधिनियम 1882 के अन्तर्गत पंजीकृत एक अग्रणी संस्था है, जो नीति आयोग (भारत सरकार) से भी संबद्ध (Accredited) है.
हमारा मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त अन्याय, शोषण और भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना है। हम उन कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों की आवाज़ बनते हैं जो अपनी समस्याओं को सक्षम अधिकारियों या अदालतों तक पहुँचाने में असमर्थ हैं.
"संस्थान सम्पूर्ण भारत में सभी प्रदेशों व जिलों के कमजोर, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों को न्याय दिलाने के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य करेगी। हम ऐसे उचित लोगों का चयन करेंगे जो अपेक्षा में समाज में परिवर्तन के प्रेरणा के रूप में कार्य करने को तैयार हैं।"
- अंकित कुमार सिंह (नेशनल चेयरमैन)
हमारे मूल सिद्धांत (Core Values)
हम इन चार स्तंभों पर कार्य करते हैं
न्याय (Justice)
हर नागरिक को कानूनी अधिकार और उचित न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है.
समता (Equality)
जाति, धर्म और लिंग के भेदभाव से ऊपर उठकर समाज में समानता लाना.
स्वतंत्रता (Liberty)
भ्रष्टाचार और शोषण से मुक्त, एक स्वतंत्र और निर्भीक समाज का निर्माण करना.
बन्धुत्व (Fraternity)
गरीब व असहाय लोगों की मदद कर समाज में भाईचारे की भावना को प्रबल करना.
वैधानिक स्थिति (Legal Status)
Registration No: IN-UP72928840966977U
Under The Indian Trust Act 1882 | Accredited with NITI Aayog (Govt. of India)